नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है| सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी गिरावट आई है| 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल(2019-20) में यह 4 फीसदी रही थी। जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई।
भारत सरकार के ताजा आंकड़े के अनुसार,''भारत सरकार वित्त वर्ष 2019-20 की जीडीपी ग्रोथ 4% की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ -7.3% है|