नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (All India Institute of Medical Sciences, Delhi) में बुधवार शाम को भर्ती हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh) पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है। डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है|
AIIMS के अधिकारियों ने बताया हैं कि AIIMS में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य स्थिर है और उसमें सुधार हो रहा है|
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को बुधवार शाम बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था| गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एम्स पहुंचकर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। गुरुवार को मोदी ने ट्वीट किया, मैं ईश्वर से डा. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।