मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की रेड

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली और पंजाब में करीब तीन दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल…

दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की रेड
दिल्ली शराब घोटाला: दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में 35 ठिकानों पर ED की रेड | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली और पंजाब में करीब तीन दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हैदराबाद में कुछ जगहों पर समेत 35 स्थानों पर नए सिरे से छापेमारी की।



ताजा छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से CBI/ED के 300 से ज़्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ सबूत ढूँढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?"



प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में अब तक 103 से ज्यादा छापेमारी की है और मामले में पिछले महीने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी इंडोस्पिरिट के प्रबंध निदेशक समीर महंदरू को भी गिरफ्तार किया है.



बता दें कि कल यानी गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा। उनकी न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक थी। नायर आम आदमी पार्टी (AAP) के संचार प्रभारी हैं। उन्हें दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित अनियमितताओं में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ़्तार किया गया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।