मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Delhi Liquor Scam Case: घर पर छापेमारी के बाद ED ने AAP सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार, BJP बोलीं - 'पैसे खाए हैं तो....'

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी से सांसद संजय को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सांसद संजय सिंह को दिल्…

Delhi Liquor Scam Case: घर पर छापेमारी के बाद ED ने AAP सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार, BJP बोलीं - 'पैसे खाए हैं तो....'
Delhi Liquor Scam Case: घर पर छापेमारी के बाद ED ने AAP सांसद संजय सिंह को किया गिरफ्तार, BJP बोलीं - 'पैसे खाए हैं तो....' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी से सांसद संजय को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार शाम को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सांसद संजय सिंह को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में उनके आवास पर दिनभर छापेमारी के बाद शाम को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद ED द्वारा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर उनके आवास से ले जाया गया। AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। आज सुबह संजय सिंह के आवास पर ईडी के अधिकारियों सहित कुल 20 लोगों की टीम पहुंची थी। आबकारी नीति मामले में दो आरोपी गवाह बन गए हैं, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह छापेमारी की है।



ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को फायदा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।



इस साल मई में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के खिलाफ दायर ईडी के आरोप पत्रों में से एक में कहा गया है कि रेस्तरां मालिक दिनेश अरोड़ा -संजय सिंह और सिसौदिया दोनों के "बेहद करीबी" थे।केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आरोपी से सरकारी गवाह बने अरोड़ा को जुलाई में ईडी ने गिरफ्तार किया था, उनका दावा था कि वह घोटाले में एक प्रमुख व्यक्ति थे।



ईडी ने कहा है कि अरोड़ा की शुरुआत में संजय सिंह से मुलाकात हुई, जिसके माध्यम से वह अपने रेस्तरां अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में एक पार्टी के दौरान सिसोदिया के संपर्क में आए।



ईडी ने आरोप लगाया कि 2020 में अरोड़ा को संजय सिंह का फोन आया और कहा गया कि "दिल्ली विधानसभा चुनाव आ रहे हैं, और AAP को फंड की जरूरत है, और उन्हें इसके लिए अन्य रेस्तरां मालिकों से फंडिंग मांगनी चाहिए"।



ईडी के आरोप पत्र में कहा गया है, “संजय सिंह के अनुरोध पर, उन्होंने कई रेस्तरां मालिकों से बात की और दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए 82 लाख रुपये (सिसोदिया को सौंपे) के चेक की व्यवस्था की।” ''कहा जाता है कि इस घटना के बाद, अरोड़ा का सिसोदिया के साथ एक निजी रिश्ता बन गया था, जो अक्सर उनके रेस्तरां में आते थे।''



देश में अघोषित आपातकाल है: AAP

दिल्ली शराब नीति मामले में पार्टी नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा, "देश में अघोषित आपातकाल है। आपातकाल का आगाज हो चुका है। भाजपा 2024 का चुनाव हार रही है, INDIA की जीत हो रही है। ये उसी की घबराहट है। संजय सिंह, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई भी सबूत नहीं है। हम संघर्ष करते रहेंगे। "



जो शराब घोटाले में दोषी हैं उनके ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन...: कांग्रेस

 ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय की गिरफ़्तारी पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा, "कांग्रेस किसी भी अनियमितता का समर्थन नहीं करती है, जो शराब घोटाले में दोषी हैं उनके ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन एजेंसी का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए... :



जब आप करोड़ों रुपए ले रहे थे तब जेल तो जाना पड़ेगा: BJP

 ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, " ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, आम आदमी पार्टी कह रही है कि ??ह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब आपने करोड़ों रूपए रिश्वत ली, दिनेश अरोड़ा ने पैसे इकट्ठा करके संजय सिंह को दिया... जब आप करोड़ों रुपए ले रहे थे तब जेल तो जाना पड़ेगा, हिसाब तो देना पड़ेगा..."



ED द्वारा आबकारी नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "यह गिरफ़्तारी हुई क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए गए हैं। संजय सिंह की गिरफ़्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी...''




 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी ही। संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जितना भी शोर मचा लें, आज संजय सिंह की गिरफ़्तारी से पता चल गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती। संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे... संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल अब देखिए होता है क्या..|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।