नई दिल्ली: अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख वी.के. सिंह ने युवाओं से कहा,''सेना रोजगार का साधन नहीं है| अग्निपथ योजना अच्छी नहीं लगती तो मत आओ। आपको आने के लिए कौन कह रहा है| जो भी सेना में जाता है, स्वेच्छा से वहां जाता है|
अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा,'' अगर आपको (अग्निपथ)योजना अच्छी नहीं लगती तो मत आओ। आपको बोल कौन रहा है आने को, आप बसें जला रहे हो, ट्रेन जला रहे हो... किसी ने आपको बोला कि हम आपको फौज़ में लेंगे|
वी.के. सिंह ने कहा,''यह एक स्वैच्छिक योजना है... जो आना चाहते हैं वे आ सकते हैं...आपको आने के लिए कौन कह रहा है? आप बस और ट्रेन जला रहे हैं, ...क्या किसी ने कहा है कि आपको सेना में ले लिया जाएगा?..
वी.के. सिंह ने कहा,''माना कि अगर कोई 4 साल सेना में सेवा देने के बाद आता है तो वह सक्षम है और उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं है... सेना रोजगार का साधन नहीं है। यह कोई दुकान या कंपनी नहीं है। जो भी सेना में जाता है, स्वेच्छा से वहां जाता है|