Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

लखीमपुर-खीरी की भयावह घटना ने भाजपाई मानसिकता को उजागार किया: सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में कहा

  • by: news desk
  • 16 October, 2021
 लखीमपुर-खीरी की भयावह घटना ने भाजपाई मानसिकता को उजागार किया: सोनिया गांधी ने सीडब्ल्यूसी की मीटिंग में कहा

नई दिल्ली: दिल्ली में AICC दफ़्तर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की शनिवार को बैठक हुई। वर्तमान राजनीतिक स्थिति, आगामी विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिंदबरम ,अशोक गहलोत, आनंद शर्मा  समेत पार्टी के करीब 60 नेता मौजूद रहे हैं। जी-23 नेताओं को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल मैं ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हूं। इशारों में उन्होंने कहा कि किसी को भी मीडिया के माध्यम से मुझ तक बात पहुंचाने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि खुद मझसे बात करें। उन्होंने बैठक में संदेश दिया कि आपसी मनमुटाव को दूर करेंगे तभी आगामी विधानसभा चुनाव में हम बेहतर परिणाम दे सकेंगे।



 कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के G-23 नेताओं को साफ संदेश दिया है कि वे ही पार्टी की फुल टाइम प्रेसिडेंट हैं। बता दें G-23 से आशय कांग्रेस के उन 23 नेताओं से है जिन्होंने पिछले साल सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस में बड़े बदलाव और फुल टाइम प्रेसिडेंट की जरूरत बताई थी। सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए पार्टी नेताओं को ये नसीहत भी दी है कि वे साफगोई की समर्थक हैं, लेकिन उनसे मीडिया के जरिए बात न करें।



कांग्रेस अध्यक्ष ने ये भी कहा कि संगठन चुनावों का शेड्यूल तैयार है और वेणुगोपाल जी इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। सोनिया गांधी ने कहा है कि पूरा संगठन चाहता है कि कांग्रेस फिर से खड़ी हो, लेकिन इसके लिए एकता और पार्टी हितों को सबसे ऊपर रखना जरूरी है। इससे भी ज्यादा जरूरत खुद पर काबू रखने और अनुशासन की है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सितंबर 2022 में होगा।




 कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का बयान

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि,''हाल ही में, लखीमपुर-खीरी की भयावह घटना ने भाजपाई मानसिकता को उजागार किया है कि वो किसान आंदोलन को कैसे देखती है, किसानों द्वारा अपने जीवन और आजीविका की रक्षा के लिए इस दृढ़ संघर्ष से कैसे निपटती है।



सोनिया गांधी ने कहा कि,'''सार्वजनिक क्षेत्र के न केवल सामरिक और आर्थिक उद्देश्य रहे हैं बल्कि इसके सामाजिक लक्ष्य भी हैं। लेकिन ये सब मोदी सरकार के बेचो, बेचो, बेचो के सिंगल-पॉइंट एजेंडे के चलते ख़तरे में है।



सहकारी संघवाद केवल एक नारा बनकर रह गया है और केंद्र गैर-भाजपाई शासित राज्यों को नुकसान में रखने का कोई मौका नहीं छोड़ती है।  कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी



हाल ही के दिनों में, जम्मू-कश्मीर में हत्याओं के मामलों में अचानक उछाल आया है। अल्पसंख्यकों को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया है। इसकी कड़ी से कड़ी निंदा की जानी चाहिए। - कांग्रेस अध्यक्षा,



प्रधानमंत्री ने पिछले साल विपक्ष को बताया था कि चीन ने हमारे क्षेत्र पर कोई कब्जा नहीं किया है और तब से उनकी चुप्पी हमारे देश को महंगी पड़ रही है। - कांग्रेस अध्यक्षा



विदेश नीति चुनावी संचालन और ध्रुवीकरण का एक द्वेषपूर्ण जरिया बन गई है। हम अपनी सीमाओं और अन्य मोर्चों पर गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। -कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी



आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में निरंतर वृद्धि जारी है। क्या देश में कोई भी कल्पना कर सकता है कि पेट्रोल ₹100/लीटर से अधिक होगा, डीज़ल ₹100/लीटर के आसपास होगा और गैस सिलेंडर की कीमत ₹900 होगी। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी



इस बात में कहीं कोई शक नहीं है कि हमारे सामने कई चुनौतियां हैं लेकिन अगर हम एकजुट हैं, अनुशासित हैं और केवल पार्टी के हितों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो मुझे विश्वास है कि परिणाम बहुत अच्छे आएंगे। - कांग्रेस अध्यक्षा  सोनिया गांधी




सितंबर 2022 में चुना जा सकता है नया अध्यक्ष

सूत्रों की मानें तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव तक सोनिया गांधी ही अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी। पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सितंबर, 2022 में चुनाव होने की संभावना है। कार्यसमिति की इस बैठक में 52 कांग्रेसी नेता प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो रही है।  




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन