नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के अन्य नेता???ं के साथ महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर फूल की माला चढ़ाई|
अधीर रंजन चौधरी ने कहा,'''मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले:
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'' हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए|
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा,''जब पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज़ के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं|
राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की Daily To-Do List साझा की थी
1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं
5. किसानों को और लाचार कैसे करूं