मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“अच्छे दिनों की लूट” ने बिगाड़ा भारतीयों का बजट: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारतीय जनता पार्टी निर्मित महंगाई केवल मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है.. बाकी सबको निचोड़ देती है

नई दिल्ली: महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दों पर कांग्रेस बीजेपी नीत केंद्र की सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। इसके लिए कांग्रेस 31 मार्च से 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' चलाने जा रही…

“अच्छे दिनों की लूट” ने बिगाड़ा भारतीयों का बजट: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारतीय जनता पार्टी निर्मित महंगाई केवल मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है.. बाकी सबको निचोड़ देती है
“अच्छे दिनों की लूट” ने बिगाड़ा भारतीयों का बजट: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारतीय जनता पार्टी निर्मित महंगाई केवल मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है.. बाकी सबको निचोड़ देती है | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: महंगाई और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दों पर कांग्रेस बीजेपी नीत केंद्र की सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। इसके लिए कांग्रेस 31 मार्च से 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' चलाने जा रही है। कांग्रेस महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर 31 मार्च से 7 अप्रैल तक महंगाई मुक्त भारत अभियान शुरू करेगी। प्रदर्शन तीन चरणों में शुरू किया जाएगा। महंगाई मुक्त अभियान 3 चरणों का है, इस अभियान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। AICC मुख्यालय में पार्टी की ब्रीफिंग में कांग्रेस ने कहा कि वह 31 मार्च से 7 अप्रैल तक मुद्रास्फीति और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर "महंगाई मुक्त भारत अभियान" शुरू करेगी।



 कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल- डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा निर्मित महंगाई केवल मुट्ठी भर अमीरों को छोड़ देती है, बाकी सब को निचोड़ देती है। 'अच्छे दिन' की लूट ने भारतीयों के बजट का बजट बिगाड़ दिया है|



 उन्होंने कहा, "भारत की जनता को मोदी सरकार ने धोखा दिया है। भाजपा लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ा रही है। पिछले पांच दिनों में मौजूदा सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम चौथी बार बढ़ाए हैं। जिस भयानक तरीके से, जिस भयावह गति से लोगों की जेब काटने का धंधा भाजपा और मोदी सरकार कर रही है। उससे आज साधारण जन मानुष, गृहणियां, गरीब आदमी, मध्यमवर्ग, नौकरीपेशा; हर घर पीड़ित है|



रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,'कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देशानुसार आज पार्टी के महासचिवों और सचिवों की एक बैठक हुई। कांग्रेस पार्टी ने ये निर्णय किया है कि कांग्रेस 3 चरणों में 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान चलाएगी| सुरजेवाला ने कहा कि,'मोदी सरकार ने आज पिछले 5 दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। पिछले 5 दिनों में पेट्रोल-डीज़ल के दामों में ₹3.20 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है|



कुछ तथ्य : - मई 2014 में जब मोदी जी ने सत्ता संभाली, तब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹9.20 प्रति लीटर थी और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी मात्र ₹3.46 प्रति लीटर थी|  पिछले 8 सालों में मोदीजी ने डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी 531% बढ़ाई है और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 203% बढ़ाई है|



 उन्होंने कहा,''कांग्रेस की सरकार में कच्चा तेल 108 डॉलर प्रति बैरल से लेकर 140 डॉलर प्रति बैरल तक था। उस समय पेट्रोल का दाम ₹71.41 प्रति लीटर और डीज़ल का दाम ₹55.49 प्रति लीटर था| अब फिर एक बार 108 डॉलर प्रति बैरल पहली बार भाव हुआ है। इस समय पेट्रोल ₹98.61 प्रति लीटर और डीज़ल का भाव ₹89.87 प्रति लीटर है|



 उन्होंने कहा,''मोदी सरकार ने 8 साल में देशवासियों की जेब से 26 लाख करोड़ रुपए की लूट की है। पिछले 2 साल में मोदी सरकार ने ₹29 पेट्रोल के भाव और ₹27.58 डीज़ल के भाव बढ़ाए हैं|  रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,कांग्रेस सरकार में 2011-12 में पेट्रोल-डीज़ल-गैस पर ₹1.42 लाख करोड़ सब्सिडी थी, 2012-13 में ये बढ़कर ₹1,64,387 करोड़ और 2013-14 में ₹1,47,025 करोड़ थी। कांग्रेस ये सब्सिडी पेट्रोलियम कंपनियों को देती थी, ताकि आम जन पर कच्चे तेल की कीमतों का असर न पड़े |




मोदी सरकार ने ये सब्सिडी ही काट दी। 

- 2016-17 में ये सब्सिडी ₹1.47 लाख करोड़ से घटकर मात्र ₹27,000 करोड़ हो गई 

- 2017-18 में ₹28,000 करोड़

 - 2018-19 में ₹43,000 करोड़

 - 2019-20 में ₹26,000 करोड़ 

- 2020-21 में ₹11,000 करोड़



- कांग्रेस सरकार ₹1.50 लाख करोड़ आपके पेट्रोल-डीज़ल-गैस की सब्सिडी का देती थी, आज वो मात्र ₹11,000 करोड़ रह गया है| यही हाल PNG और CNG का भी है। मई 2014 में PNG का रेट ₹25.50 प्रति एससीएम था, आज वो रेट ₹36.61 प्रति एससीएम है। मार्च 2014 में CNG ₹35 प्रति किलो थी, आज वो रेट ₹67 से लेकर ₹80 प्रति किलो तक है|



•करोड़ो कर्मचारियों के PF बचत पर कैंची

 •घरेलू गैस LPG एक झटके में ₹50 महंगा 

•PetrolDieselPrice ₹3.2/L बढ़ गया 

•थोक डीज़ल एक ही बार में ₹25/L महंगा 

 रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,''ये सब तो अभी चुनावी जीत के भाजपाई जश्न का ताज़ा 'साइड इफ़ेक्ट' है.. मोदी सरकार का कहना है- जनता पर बोझ अभी 'बहुत कम' है !



कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गांधी जी के निर्देश पर निर्णय लिया है कि हम तीन चरणों में 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान चलाएंगे।

 - पहला: 31 मार्च, 11 बजे 

 - दूसरा: 2 अप्रैल से 4 अप्रैल के बीच धरना और मार्च जिला स्तरीय 

- तीसरा: 7 अप्रैल को प्रांतीय मुख्यालय पर|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।