नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचेंगे| वो कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ दो दिनों तक दिल्ली में रहेंगे| इस दौरान वे PM नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मिलेंगे|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं। राजधानी का उनका यह दौरा अचानक हो रहा है। आज उनकी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से होनी है। शुक्रवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे।