मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

कुरुक्षेत्र से 'तजिंदर बग्गा' को पंजाब पुलिस से छुड़ाकर राजधानी वापस ला रही दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस भाजपा नेता तजिंदर बग्गा के साथ कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना से रवाना हुई। तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ़्तार किया था। तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस…

कुरुक्षेत्र से 'तजिंदर बग्गा' को पंजाब पुलिस से छुड़ाकर राजधानी वापस ला रही दिल्ली पुलिस
कुरुक्षेत्र से 'तजिंदर बग्गा' को पंजाब पुलिस से छुड़ाकर राजधानी वापस ला रही दिल्ली पुलिस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस भाजपा नेता तजिंदर बग्गा के साथ कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना से रवाना हुई। तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ़्तार किया था।  तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस के कब्जे से दिल्ली पुलिस ने अपने पास ले लिया है। दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर कुरुक्षेत्र से दिल्ली राजधानी के लिए रवाना हो गई है। 



इसके पहले बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरक्षेत्र में रोक लिया था। पंजाब पुलिस का कहना है कि उनकी टीम को अवैध तरीके से रोका गया है। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्‍गा को कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना ले जाया गया। इसके साथ ही पंजाब पुलिस के खिलाफ दिल्ली में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।



भाजपा के तजिंदर बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह बग्गा की शिकायत पर जनकपुरी थाने में धारा 452, 365, 342, 392, 295 34 के तहत FIR दर्ज की गई, जिसमें उनके बेटे की गिरफ्तारी से पहले की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी।



FIR में कहा गया है कि पुरुषों का एक समूह हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और उन्होंने तजिंदर को पूछा और जब प्रीत पाल ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने बग्गा और उसके परिवार की पिटाई कर दी।



FIR में यह भी कहा गया है कि तजिंदर बग्गा ने उनसे से आग्रह किया कि वे उसे ले जाने से पहले पगड़ी पहनने दें, लेकिन उन्होंने उसे खींच लिया। प्रीत पाल का कहना है कि उसे शक है कि उसके बेटे को मार दिया जा सकता है और इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि उसकी जान बचाई जाए।



भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की वकील मोनिका अरोड़ा ने कहा कि ,'पुलिस ने कोई प्रक्रिया फॉलो नहीं किया। बग्गा के पिता ने बताया कि लोगोंं से उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों की जान को खतरा है इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा चाहिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।