मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 77: मप्र में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, Rahul Gandhi ने आज सुबह MP के बुरहानपुर से शुरू की पदयात्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (23 नवंबर, 2022 को) 77वां दिन है। Bharat Jodo Yatra ने महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है। कांग्रेस के पूर्व…

Bharat Jodo Yatra Day 77: मप्र में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, Rahul Gandhi ने आज सुबह MP के बुरहानपुर से शुरू की पदयात्रा
Bharat Jodo Yatra Day 77: मप्र में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, Rahul Gandhi ने आज सुबह MP के बुरहानपुर से शुरू की पदयात्रा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (23 नवंबर, 2022 को) 77वां दिन है। Bharat Jodo Yatra ने महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को तिरंगा सौंपा|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के बोदरली गांव से की। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  कल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी। भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1700 किमी का सफर तय कर चुकी है। 



7 राज्यों का सफर तय करके भारत जोड़ो यात्रा आज, बुधवार को 77वें दिन मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। यहां भी मध्य प्रदेश की जनता ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया है। 


यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्य प्रदेश में है। मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज  पहला दिन है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी।



राहुल गांधी ने आज सुबह दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से यात्रा की शुरुआत की। आज दोपहर बाद श्री गांधी केला उत्पादक किसानों और पावरलूम बुनकरों से मिलकर चर्चा करेंगे। यात्रा शुरू करने से पहले बुरहानपुर के बोदरली बस स्टैंड पर मंच से राहुल गांधी ने सबका आभार जताते हुए प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया। 



बुरहानपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''जब हमने यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था की हिंदुस्तान 3,600 किमी लंबा है जिसे पैदल नहीं किया जा सकता और इस तिरंगे को श्रीनगर लहराएंगे।यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के ख़िलाफ़ है|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,''इस हिंदुस्तान में 3-4 अरबपतियों के हाथ में सारी इंडस्ट्री हैं। पोर्ट, हवाई अड्डे, सड़कें, टेलीकॉम और रेलवे उनके हाथ में जा रही हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। यह अन्याय का हिंदुस्तान है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।