Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Bharat Jodo Yatra Day 78: मप्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन, यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

  • by: news desk
  • 24 November, 2022
Bharat Jodo Yatra Day 78: मप्र में  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन, यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

बोरगांव: Bharat Jodo Yatra Day 74 :  कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार(24 नवंबर) को मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई। यात्रा का यह 78वां दिन है। यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।



गुरुवार(24 नवंबर) को भारत जोड़ो यात्रा में आखिरकार प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। मध्‍य प्रदेश के खंडवा में प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देने पहुंचीं। इस दौरान वह राहुल गांधी के साथ कदमताल करती आईं। सचिन पायलट भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए|



यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्य प्रदेश में है। मध्यप्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज दूसरा दिन है है। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी।



 मध्‍य प्रदेश में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा के 25-30 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 399 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 5 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन