Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Bharat Jodo Yatra Day 72: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, कांग्रेस ने बताया 'ऐतिहासिक'

  • by: news desk
  • 18 November, 2022
Bharat Jodo Yatra Day 72: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, कांग्रेस ने बताया 'ऐतिहासिक'

Bharat Jodo Yatra Day : कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 72वां दिन है।  महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी शुक्रवार को सुबह ‘भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए|



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बालापुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। महात्मा गांधी के प्रपौत्र और लेखक तुषार गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए अब महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 12वां दिन है। राहुल गांधी आज ने महाराष्ट्र के बालापुर से पदयात्रा की शुरुआत की। यात्रा के सुबह के सत्र में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दे रहा था।



कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा,''आज BharatJodoYatra में महात्मा गांधी के प्रपौत्र श्री तुषार गांधी शामिल हुए। वैसे भी इतिहास गवाह है- संकट में घिरे देश को बचाने गांधी-नेहरू हमेशा साथ आए हैं।



देश संकट में हो और गांधी-नेहरू कंधे से कंधा मिलाकर न निकलें- ये संभव नहीं है। आज़ादी के आंदोलन से भारत जोड़ने के आंदोलन तक का सफर गवाह है... देश को तब आज़ादी दिलाई थी और देश को आज जोड़कर दिखाएंगे। 


Rahul Gandhi और महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी... BharatJodoYatra



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लिखा,''महात्मा गांधी जी के प्रपौत्र श्री तुषार गांधी जी; गांधी जी के विचारों वाले भारत की रक्षा के लिए भारत जोड़ो यात्रा में।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन