मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 7: भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत

Bharat Jodo Yatra Day 7: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में स्थित वेल्लायनी जंक्शन से की। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। म…

Bharat Jodo Yatra Day 7: भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत
Bharat Jodo Yatra Day 7: भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 7: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के सातवें दिन की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में स्थित वेल्लायनी जंक्शन से की।  इस दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। मालूम हो कि भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी। यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। 



कांग्रेस ने कहा,''भारत जोड़ो यात्रा में Rahul Gandhi जी ने तमिलनाडु में दिव्यांग जनों से मुलाकात की। इस मुलाकात में दिव्यांग जनों ने कई समस्याओं का जिक्र किया। जैसे  • उन्हें नौकरियों में समान अवसर नहीं मिल रहे। • देश में उनकी संख्या कितनी है इसका कोई ठोस आंकड़ा नहीं, आदि।



कांग्रेस ने कहा,'2011 की जनगणना के अनुसार देश में 2.8 करोड़ दिव्यांग हैं। यानी न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कतर और यूएई की कुल आबादी जोड़ दें, तो इससे ज्यादा दिव्यांग भारत में हैं। हालांकि, दिव्यांग जनों का दावा है कि उनकी संख्या आबादी के 10% के बराबर है, जो कि 13-14 करोड़ के आस पास है।



दिव्यांग जन अपने उपकरण पर GST वसूले जाने से भी नाखुश हैं। मोदी सरकार बैसाखी, व्हीलचेयर, वॉकिंग फ्रेम, ट्राइसाइकिल, ब्रेल पेपर, ब्रेल टाइपराइटर और ब्रेल घड़ियों पर 5% GST लेती है। वहीं, कई उपकरण पर 12% और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कारों पर 18% GST लेती है।



कांग्रेस ने कहा,''मोदी जी, सिर्फ 'दिव्यांग' शब्द का प्रयोग कर आप अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकते।  आपकी निर्दयी सरकार और लुटेरी टैक्स नीतियों ने उनका जीवन बेहद मुश्किल बना दिया है। आखिर दिव्यांगजनों से उनका स्वाभिमान और आत्मसम्मान छीनने का हक आपको किसने दिया? जवाब दीजिए!



बता दें कि राहुल गांधी के साथ तीन तरह के यात्री पदयात्रा कर रहे हैं। करीब 120 भारत यात्री हैं, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। साथ ही जिस राज्य से यात्रा गुजर रही है, उस प्रदेश के 100 प्रदेश यात्री साथ चलेंगे। ऐसे में केरल में प्रवेश करने के साथ तमिलनाडु के 100 प्रदेश यात्रियों की जगह केरल के प्रदेश यात्रियों ने ली है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।