मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 6: 'भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में दूसरा दिन, उमड़ी भीड़

Bharat Jodo Yatra Day 6: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का सोमवार को छठा दिन है। केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे दिन सोमवार को यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी| कांग्रेस सा…

Bharat Jodo Yatra Day 6: 'भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में दूसरा दिन, उमड़ी भीड़
Bharat Jodo Yatra Day 6: 'भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में दूसरा दिन, उमड़ी भीड़ | फ़ोटो: TVL News

Bharat Jodo Yatra Day 6:  कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का सोमवार को छठा दिन है। केरल  में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे  दिन सोमवार को यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के छठे दिन की शुरुआत केरल के नेमन से की। राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, वहीं लोग राहुल की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा को देखने के लिए भी सड़क के दोनों ओर एकत्र हुए| 


सोमवार को नेमन से शुरु हुई यह पद यात्रा सुबह करीब 11 बजे पट्टोम पहुंची, फिर शाम पांच बजे कझाकुट्टोम (Kazhakuttom) के लिए रवाना हुई| कझाकुट्टोम  पहुंच कर यात्रा समाप्त हो जाएगी| 



सोमवार को  Rahul Gandhi ने Jawahar Bal Manch द्वारा आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर होनहार छात्रों से मुलाकात की।



भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को केरल पहुंची थी| यह यात्रा 19 दिनों में राज्य के सात जिलों से होते हुई एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी| कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और 150 दिनों की अवधि में तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक 3,570 किमी की दूरी तय करेगी| इस यात्रा के दौरान देश के 22 शहरों में रैलियां होंगी|



कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि,''ये भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं होगी, ये जनता की चिंता होगी। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि ये 'जनता की चिंता' के साथ 'बीजेपी के लिए चिंता' हो जाएगी| जिस तरह बीजेपी नेताओं के बयान आ रहे हैं, झूठे व बेबुनियाद बयान आ रहे हैं; इनसे बिलकुल साफ हो गया है कि भाजपा परेशानी में, पीड़ित है। उससे पता चल रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का रिस्पांस मिल रहा है|



जयराम रमेश ने कहा कि,''वरिष्ठ नेताओं से, कैबिनेट मंत्रियों से (जो घोटाले में फंसे हुए हैं) हम झूठ के सिवा कुछ एक्सेप्ट कर भी नहीं सकते हैं। आज भी उसकी मिसाल देखने को और सुनने को मिली है, ये आलोचना चलती रहेगी|



जयराम रमेश ने कहा कि,''मैं कहना चाहूंगा कि 5 दिन में तमिलनाडु व केरल में हमारे संगठन में उत्साह देखने को मिला है। पार्टी के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है, भारत जोड़ो यात्रा का एक मकसद ये भी था| सुबह के चरण में करीब 5000 लोग रहते हैं, दोपहर व शाम के चरण में 25000 से 30000 तक लोग आते हैं। राहुल गांधी जी हर रोज 25 कि.मी. चलना चाहते हैं|



जयराम रमेश ने कहा कि,''यात्रा की शुरूआत अच्छी हुई है, जनता का रिस्पांस भी बढ़िया मिल रहा है, अलग-अलग राज्यों से भी जानकारी मिली है कि कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है| भारत जोड़ो यात्रा जिन राज्यों से नहीं गुजर रही है, हम वहां भी कोशिश कर रहे हैं कि वहां भी भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित यात्राएं आयोजित हों|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।