अलप्पुझा/Bharat Jodo Yatra Day 13: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो' ' यात्रा का रविवार को 13वां दिन है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय केरल में है| सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अलाप्पुझा में बोट रेस (snake boat race) में हिस्सा लिया| राहुल गांधी को boat को खेते देखा गया| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को पुन्नमदा झील पर 'बोट रेस' में भाग लिया। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की|
राहुल गांधी के बोट रेस में हिस्सा लेने का एक वीडियो कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है |इसके कैप्शन में पार्टी ने एक कविता की लाइनें लिखीं- 'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती|
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भी वीडियो शेयर करते हुए कवि सोहनलाल द्विवेदी के शब्दों में लिखा, 'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जब राहुल गांधी ने बोट रेस में हिस्सा लिया|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा,'''जब नाव बीच मंझदार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है।
न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे।