नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नए भारत का राष्ट्रपिता' बताया है| अमृता फडणवीस ने बुधवार को कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'नए भारत के राष्ट्रपिता' है | दरअसल जब अमृता फडणवीस से 2019 के एक ट्वीट पर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को 'हमारे देश का पिता' कहा था, तो अमृता फडणवीस ने कहा, नरेंद्र मोदी 'न्यू इंडिया' के 'राष्ट्रपिता हैं|
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने नागपुर में कहा, "हमारे पास दो 'राष्ट्रपिता' हैं...नरेंद्र मोदी नए भारत के 'राष्ट्रपिता' हैं और महात्मा गांधी पुराने जमाने के राष्ट्रपिता हैं।" 2019 में, मोदी के जन्मदिन पर, अमृता फडणवीस ने कहा था: "... हमारे देश के पिता, नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं..
अमृता फडणवीस की टिप्पणी की कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर ने निंदा की| यशोमति ठाकुर ने कहा कि 'बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर चलने वाले लोग... बार-बार गांधीजी को मारने की कोशिश कर रहे हैं'|
महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने कहा, "वे इस तरह की चीजें करते रहते हैं क्योंकि उन्हें झूठ दोहराकर इतिहास बदलने और गांधीजी जैसे महान लोगों को बदनाम करने का जुनून सवार है।"