नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश की महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष संगिता, सोनिया बिंदल और अन्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी और अन्य भाजपा नेताओं की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल हुए। हाल ही मे आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए अनूप केसरी भी उपस्थित रहे।
अनुराग ठाकुर ने कहा,''आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल व संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डी॰के॰ त्यागी व प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार जी का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है-अभिनंदन है।
अनुराग ठाकुर ने कहा,''केजरीवाल ने सोचा था हिमाचल में सरकार बनाएँगे, आप को अब अपना संगठन बचाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा,''आम आदमी पार्टी तिलमिला कर, बौखला कर अपने जिस पूर्व अध्यक्ष पर घृणित टिप्पणी कर रही थी आज उसी पार्टी की महिला विंग का साथ आना दिखाता है कि आम आदमी पार्टी झूठ प्रचारित कर रही थी। केजरीवाल जी, आपको देवभूमि में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार भी दूरबीन लेकर ढूँढने पड़ जाएँगे।
इससे पहले 09 अप्रैल, 2022 को हिमाचल प्रदेश के AAP(आम आदमी पार्टी) के अध्यक्ष अनूप केसरी, समेत AAP के अन्य नेता सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हुए थे।
अनूप केसरी ने कहा था,'' हम पिछले 8 साल से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद 6 तारीख को मंडी में हुई अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी की रैली में 4 घंटे हमारे कार्यकर्ता धूप में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके पास उनसे मिलने का 1 मिनट समय नहीं था| इससे कार्यकर्ता बहुत दुखी हुए।
केसरी ने कहा था,''सभी इस चीज को हिमाचल की बेज्जती के रूप में देख रहे हैं और सभी हिमाचली स्वाभिमानी हैं।कार्यकर्ताओं को सम्मान न देना और उनकी भावनाओं को देखते हुए हम सभी आज बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी हमें जो जिम्मेदारी देगी उसे हम मन से करेंगे|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था, AAP के ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल आम आदमी की पार्टी की बात करते हैं और दूसरी तरफ़ अपने ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हैं। जिन लोगों ने पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया। उन्होंने उन्हें ही अपने रथ पर खड़ा करने का मौका नहीं दिया| हिमाचली अपना अपमान कभी नहीं सहन करता इसलिए AAP के तीनों नेता अपने और हिमाचल के स्वाभिमान के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं|
महिलाओं से गंदी बातें करते थे बीजेपी में शामिल हुए लोग: सिसोदिया
हिमाचल प्रदेश के AAP के अध्यक्ष अनूप केसरी, सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह BJP में शामिल होने पर आरोप लगाते हुए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि, जगत प्रकाश नड्डा और अनुराग ठाकुर ने महिलाओं से गंदी बात करने वालों को भाजपा में शामिल कराये है|
सिसोदिया ने कहा कि,रात को 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष(जेपी नड्डा) और उनके केंद्रीय मंत्री(अनुराग ठाकुर) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP पार्टी के ऐसे व्यक्ति को भाजपा में शामिल करते हैं, जिसके ख़िलाफ़ AAP को शिकायतें मिली हुई हैं कि वे महिलाओं से गंदी बातें करते थे| सिसोदिया ने कहा कि,''ऐसा आदमी जिसके ख़िलाफ़ हम जांच कराने वाले थे और जिस व्यक्ति को हम पार्टी से निकालने वाले थे, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने गले लगाकर अपनी पार्टी में स्वागत किया है|