मुंबई: मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है| मुंबई की एक अदालत ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को उनके आवास से गांजा बरामदगी के मामले में 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
NCB ने कल भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था,' दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने गांजा का सेवन करना स्वीकार कर लिया था|
इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती सिंह को शनिवार को और और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को 15 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था| दोनों की गिरतारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आज किला कोर्ट की एनसीबी अदालत में पेश किया|
जहां से अदालत ने उनके आवास से गांजा जब्त करने के मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को 4 दिसंबर तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया|