नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 20 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 28 लाख 37 हज़ार के करीबपहुँच गया है|
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 69,652 मामले सामने आए है और 977 लोगों की मौत हुई है| देश में अब कोरोना संक्रमण से कुल 28 लाख 36 हजार 926 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 977 लोगों की मौत हुई है,''जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 53हजार 866 हो गया है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 69,652 मामले सामने आए और 977 मौतें हुईं। देश में अब COVID-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,36,926 है जिसमें 6,86,395 सक्रिय मामले, 20,96,665 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 53,866 मौतें शामिल हैं|