नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है| देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी बरकरार है| 20 अगस्त की सुबह तक देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 29 लाख 06 हज़ार के करीब पहुँच गया है|
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 68,898 मामले सामने आए और 983 लोगों की मौत हुई है| देश में अब कोरोना संक्रमण से कुल 29 लाख 05 हजार ,824 लोग संक्रमित हो चुके हैं| पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस 983 लोगों की मौत हुई है,''जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 54 हजार 849 हो गया है|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,898 मामले सामने आए और 983 मौतें हुईं। देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,05,824 है जिसमें 6,92,028 सक्रिय मामले, 21,58,947 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 54,849 मौतें शामिल हैं|