हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की MLC के कविता ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'हर बच्चा जानता है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) चुनावी राज्यों में पीएम मोदी से पहले पहुंच जाता है'। कविता ने प्रधानमंत्री को एक चुनौती देते हुए कहा और '(आप) हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करेंगे'| के कविता ने भाजपा पर 2023 के चुनावों से पहले घटिया चाल' का आरोप लगाया।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की MLC के कविता ने कहा कि,''देश में मोदी सरकार 8 साल पहले आई है, इन 8 सालों में करीब 9 प्रदेशों (कर्नाटक , मध्य प्रदेश....आदि राज्यों ) में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार है उनको गिराकर BJP की सरकार बनाई गई। देश के बच्चे भी जानते हैं कि किसी प्रदेश में चुनाव होने वाला होता है तो वहां मोदी जी से पहले ED पहुंच जाती है| आज तेलंगाना में भी यही हुआ है। अगले साल हमारे यहां चुनाव है इसलिए ईडी पहुंच गई है|
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने कहा कि,''पीएम मोदी हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं ... लेकिन हम अभी भी लोगों के लिए काम करेंगे और भाजपा की विफलताओं को उजागर करेंगे। टीआरएस सरकार सुचारू रूप से चल रही है। हमने सरकार (TRS सरकार) को गिराने की साजिश का पर्दाफाश किया है ... लोगों ने देखा है।"
ईडी द्वारा अपनी दिल्ली शराब नीति जांच में नामित किए जाने पर, कविता ने कहा, "हमने उनका स्वागत किया है ... सहयोग करेंगे (लेकिन) भाजपा घटिया चाल चल रही है।" उन्होंने कहा,''यह पहली बार नहीं है जब तेलंगाना के नेता ने भाजपा पर विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने का आरोप लगाया है, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी (जिनकी दिल्ली के डिप्टी सीएम की भी जांच की जा रही है) और कांग्रेस के नेताओं सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।
बता दे कि,''ईडी सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बुधवार को दिल्ली शराब नीति घोटाले में कारोबारी अमित अरोड़ा की रिमांड रिपोर्ट में टीआरएस नेता के. कविता का नाम सामने आया है। तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को नामित किया गया है।
रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके कारोबारी विजय नायर को आप नेताओं की ओर से साउथ ग्रुप नामक एक समूह से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी। यह पहली बार है, जब कविता का नाम जांच में सामने आया है।
बता दे कि,'अगस्त में भाजपा नेताओं ने परवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन्हें घोटाले से जोड़कर आरोप लगाया था। कविता द्वारा दायर एक मानहानि के मुकदमे पर हैदराबाद में सिटी सिविल कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश में भाजपा नेताओं को निर्देश दिया था कि वे कविता के खिलाफ कोई अपमानजनक बयान न दें।
कविता ने आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया था। यह कहते हुए कि भाजपा सरकार के हाथों में सभी एजेंसियां हैं, वे जो भी जांच करना चाहें कर सकती हैं, जिसमें वह पूरा सहयोग करेंगी। कविता ने दावा किया था कि भाजपा निराधार आरोप लगाकर मुख्यमंत्री केसीआर के परिवार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि वह भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करने में मुखर रहे हैं।