मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“Nirmala ji, You Wanted Pics Of Modi Ji? Here...”: टीआरएस ने LPG सिलेंडरों पर PM मोदी की फ़ोटो लगाकर FM पर कसा तंज

हैदराबाद: राशन दुकानों पर PM मोदी की फोटो लगाने को लेकर विवाद पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी TRS ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है| T…

“Nirmala ji, You Wanted Pics Of Modi Ji? Here...”: टीआरएस ने LPG सिलेंडरों पर PM मोदी की फ़ोटो लगाकर FM पर कसा तंज
“Nirmala ji, You Wanted Pics Of Modi Ji? Here...”: टीआरएस ने LPG सिलेंडरों पर PM मोदी की फ़ोटो लगाकर FM पर कसा तंज | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: राशन दुकानों पर PM मोदी की फोटो लगाने को लेकर विवाद पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की पार्टी TRS ने शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया  है| TRS नेता कृष्ण के. ने अपने एक ट्वीट में सिलेंडर के मंहगे दामों के खिलाफ पीएम मोदी का एक पोस्टर निकाला है| इन पोस्टर को सिलेंडर पर चिपका कर उन्होंने निर्मला सीतारमण से पूछा कि बताइये, आप तो यही चाहती थीं कि राज्य में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई जाए... लीजिए, हमने ये कर दिया है|



TRS नेता ने ट्वीट में लिखा,''You wanted pictures of Modi ji , Here you are @nsitharaman ji …| रसोई गैस सिलेंडरों पर लगाए गए पोस्टरों में प्रत्येक सिलेंडर की कीमत (1,105 रुपये) के साथ मोदी की तस्वीरें देखी गईं|  गैस सिलेंडर पर 1105 रुपए लिख PM मोदी की फोटो लगाकर घर-घर भेजा जा रहा है"



दरअसल, तेलंगना और केंद्र सरकार के बीच ये पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब बीते दिनों राज्य के दौरे के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा था कि राज्य भर की राशन की दुकान पर पीएम मोदी तस्वीर लगाई जानी चाहिए| 



इसके जवाब में KCR के मंत्री ने पहले निर्मला सीतारमण पर हमला बोला| तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री टी हरिश राव ने कहा कि निर्मला सीतारमण का यह कहना कि पीएम मोदी की फोटो हर राशन के दुकान पर लगी होनी चाहिए पीएम पद की गिरमा को ठेंस पहुंचाने वाला है|



बता दें कि ,शुक्रवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण तेलंगाना के कामारेड्डी पहुंची थी। सीतारमण ने  कहा, जिला कलेक्टर जितेश पटेल से राशन की दुकानों पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को कहा। उन्होंने नागरिक आपूर्ति विभाग और जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से सवाल किया कि दुकानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों गायब है। निर्मला सीतारमण ने कहा-  'मुफ्त दिए जाने वाले 5 किलो खाद्यान्न पर पूरी लागत मोदी सरकार द्वारा वहन की जाती है - फिर राशन की दुकानों पर लगे PM मोदी के पोस्टर/बैनर पर क्यों आपत्ति है?'


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।