मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास के सामने किसानों का धरना, डंप किया धान; बोली भाजपा- असली किसान नहीं थे, टीआरएस के दिहाड़ी मजदूर थे

निजामाबाद: तेलंगाना के किसानों ने भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया और निजामाबाद में उनके घर के बाहर धान डंप किया। भाजपा सांसद ने कहा,'विरोध करने वाले लोग अ…

भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास के सामने किसानों का धरना, डंप किया धान; बोली भाजपा- असली किसान नहीं थे, टीआरएस के दिहाड़ी मजदूर थे
भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास के सामने किसानों का धरना, डंप किया धान; बोली भाजपा- असली किसान नहीं थे, टीआरएस के दिहाड़ी मजदूर थे | फ़ोटो: TVL News

निजामाबाद: तेलंगाना के किसानों ने भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया और निजामाबाद में उनके घर के बाहर धान डंप किया। भाजपा सांसद ने कहा,'विरोध करने वाले लोग असली किसान नहीं थे, बल्कि टीआरएस विधायक जीवन रेड्डी द्वारा काम पर रखे गए दिहाड़ी मजदूर थे|



भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा,'''मेरे घर के पास आकर विरोध करने वाले लोग असली किसान नहीं थे, बल्कि टीआरएस विधायक जीवन रेड्डी द्वारा काम पर रखे गए दिहाड़ी मजदूर थे|



टीआरएस विधायक जीवन रेड्डी ने कहा,'''तेलंगाना के किसान राज्य के साथ भाजपा के सौतेले व्यवहार से नाखुश हैं। हम किसानों के हक के लिए लड़ेंगे। हमें 'एक राष्ट्र एक खरीद नीति' पर केंद्र से जवाब चाहिए और वे तेलंगाना से धान की खरीद कब शुरू करेंगे?



तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार की धान खरीद नीति के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में धरना दिया, जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। श्री राव ने केंद्र से रबी सीजन के दौरान राज्य से पूरा धान खरीदने की मांग की है। तेलंगाना राष्ट्र समिति की नेता एवं केसीआर की पुत्री के. कविता ने कहा कि हम केंद्र सरकार से ‘एक देश एक खरीद नीतिÓ की मांग करते हैं।



यह दुखद है कि राज्य दर राज्य ऐसी मांगें सामने आ रही हैं जिन्हें राष्ट्रहित में खुद ही पूरा किया जाना चाहिए। टीआरएस कुछ समय से यह मांग उठाती रही है। पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विरोध-प्रदर्शन भी किया था और सत्र के एक बड़े हिस्से का बहिष्कार किया था। तेलंगाना भवन में धरने पर तख्तियां लिए और पार्टी का गुलाबी स्कार्फ पहने सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी नेता मौजूद रहें। 



तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने कहा,''तेलंगाना अपना हक मांगता है। मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि नई कृषि नीति बनाएं और हम उसमें भी योगदान देंगे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको हटा दिया जाएगा और नई सरकार नई एकीकृत कृषि नीति बनाएगी|



TRS एमएलसी के. कविता ने कहा,''दिल्ली तेलंगाना की मांग है कि एक खरीद नीति रहे। एक देश में एक खरीद नीति होनी चाहिए। पहले छत्तीसगढ़ से भी ये मांग आई थी किसान की मदद की जाए न कि किसान को बर्बाद किया जाए। राकेश टिकैत भी यहां पहुंचे हैं, उन्होंने कृषि मुद्दों पर केसीआर के साथ बातचीत की है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।