मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी 'बहुत' छिछोरा किस्म का आदमी हैं, कीचड़ पर हम पत्थर नहीं डालते: टीआरएस नेता के. कविता बोलीं

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की MLC के. कविता ने कहा कि,''अरविंद जी (भाजपा के सांसद अरविंद धर्मपुरी) कीचड़ की तरह हैं इसलिए हम में से कोई उनपर पत्थर नहीं डालते। वे बहुत छिछोरा किस्म का आदमी…

भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी 'बहुत' छिछोरा किस्म का आदमी हैं, कीचड़ पर हम पत्थर नहीं डालते: टीआरएस नेता के. कविता बोलीं
भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी 'बहुत' छिछोरा किस्म का आदमी हैं, कीचड़ पर हम पत्थर नहीं डालते: टीआरएस नेता के. कविता बोलीं | फ़ोटो: TVL News

हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS)  की MLC के. कविता ने कहा कि,''अरविंद जी (भाजपा के सांसद अरविंद धर्मपुरी) कीचड़ की तरह हैं इसलिए हम में से कोई उनपर पत्थर नहीं डालते। वे बहुत छिछोरा किस्म का आदमी हैं। उन्होंने आज एक आरोप लगाया इसलिए मैं जनता को स्पष्टता देने के लिए यहां आई हूं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा में इस तरह के नेता हैं| 


टीआरएस एमएलसी के कविता कल गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी द्वारा अपने (के कविता) और केटीआर के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों का जवाब दे रही थीं।



अरविंद धर्मपुरी के टिप्पणी को लेकर आज शुक्रवार को टीआरएस एमएलसी के कविता ने कहा कि,'' अरविंद जी 'कीचड़ जैसे हैं,इसलिए हम में से कोई उनपर पत्थर नहीं डालते। वह 'छिछोरा' किस्म का इंसान है। 



कविता ने कहा, उन्होंने (अरविंद धर्मपुरी) आज आरोप लगाया है और इसलिए मैं यहां लोगों से बात करने के लिए आई हूँ। वरना उनका (अरविंद धर्मपुरी का) नाम लेने के लायक भी नेता नहीं है| यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा व्यक्ति भाजपा में है|



बता दें कि आज शुक्रवार को भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के हैदराबाद स्थित आवास पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। भाजपा सांसद ने इसके लिए टीआरएस नेता कविता को जिम्मेदार ठहराया है। सासंद का कहना है कि टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर राव और के कविता के निर्देश पर उनके घर पर हमला किया है।



दरअसल,''भाजपा सांसद ने कल गुरुवार को तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में कथित तौर पर टीआरएस कार्यकर्ताओं ने सांसद के आवास पर तोड़फोड़ की।



वही, इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी से मुलाकात की। अरविंद धर्मपुरी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि,''तेलंगाना में TRS सरकार का आधार प्रतिदिन कम हो रहा है। आज हमारे सांसद अरविंद धर्मपुरी के घर पर TRS के गुंडों ने हमला किया। मैं KCR को बताना चाहता हूं कि हम ऐसी गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।