हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 महिलाओं सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया| आरोपी OTP के जरिए और व्हाट्सएप पर लॉटरी के नकली संदेश भेजकर लोगों को ठगते थे| इनके पास से भारी मात्रा में ATM, लैपटॉप और डेस्कटॉप बरामद हुआ है|
हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने 14 आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें (04) नोएडा, यूपी की महिलाएं शामिल हैं| आरोपी इन अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नोएडा में कॉल सेंटर भी चला रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी तेलंगाना राज्य में 18 मामलों और पूरे भारत में 101 अपराधों में शामिल हैं।
डिटेक्टिव डिपार्टमेंट के संयुक्त पुलिस आयुक्त गजराव भूपाल ने बताया,''धोखाधड़ी करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग OTP के जरिए और व्हाट्सएप पर लॉटरी के नकली संदेश भेजकर लोगों को ठगते थे|