मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाल पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के 3 MLAs को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के 3 विधायकों भारी मात्रा में नकद के साथ पुलिस ने पकड़ा है|बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में शनिवार देर शाम विधायक के वाहन से भारी मात्रा में नकदी जब्त की…

बंगाल पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के 3 MLAs को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा
बंगाल पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के 3 MLAs को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा | फ़ोटो: TVL News

हावड़ा:  पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के 3 विधायकों भारी मात्रा में नकद के साथ पुलिस ने पकड़ा है|बंगाल के हावड़ा जिले के पंचला में शनिवार देर शाम विधायक के वाहन से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई। झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल विधायक को पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया।



हावड़ा की SP स्वाति भंगालिया ने बताया,''हमने झारखंड से कांग्रेस के 3 विधायकों जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल को भारी मात्रा में नकद राशि के साथ पकड़ा है। काउंटिंग मशीन आने के बाद ही हम पैसों की गिनती कर पाएंगे|



झारखंड के भाजपा महासचिव आदित्य साहू ने कहा कि,''अभी तो हमें जानकारी नहीं है कि किसका पैसा है और गाड़ी में कौन लोग सवार थे। लेकिन जब से झारखंड में इनकी सरकार बनी है तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों से बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी| वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सब सामने आया|



3 विधायकों को बंगाल में नकदी के साथ पकड़े जाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि,''किसी भी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करना भाजपा के स्वभाव में है, जहां उनकी सरकार नहीं है। सीएम हेमंत की सरकार के खिलाफ भी ऐसा ही किया गया है। सरकार गिराने के लिए उन्हें (बीजेपी द्वारा) पैसा दिया गया था|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।