नई दिल्ली। पुराने जमाने में आपने अक्सर राजा-महाराजाओं को एक साथ कई पत्नियों के साथ रहते देखा या सुना होगा, लेकिन आज के दौर में ये संभव नहीं है। मगर इसी अंसभव काम को संभव किया है अफ्रीकी देश स्वाजिलैंड के राजा Mswati III ने। उनकी 15 पत्नियां है। इसके बावजूद वे हर साल अपने लिए एक नई पत्नी का चुनाव करते हैं। वे पूरे ठाठ के साथ रहते हैं। उनकी शान-ओ-शौकत देख लोगों के होश उड़ जाते हैं।
हाल ही में स्वाजिलैंड के राजा की कोरोना के चलते तबियत खराब होने की भी खबर सामने आई थी। हालांकि बाद में आधिकारिक ऐलान किया गया कि राजा पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी जिंदगी को मजे से जी रहे हैं। मस्वति को उनके शाही ठाठ के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ समय पहले अपनी पत्नियों के लिए 119 करोड़ रुपए की लग्जरी कारें खरीदी थीं। वे अक्सर अपनी बीवियों को खुश करने के लिए महंगे उपहार देते रहते हैं। साल 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वक्त राजा की 15 पत्नियां हैं। जबकि उनकी एक पत्नी की मौत हो चुकी है।
बीवी चुनने की है परंपरा
स्वाजिलैंड में कई अजीबो गरीब परंपराएं अभी तक चल रही हैं। उसी के तहत यहां के राजा मस्वति हर साल एक नई पत्नी चुनते हैं। कहते हैं कि हर साल स्वाजिलैंड में कुंवारी लड़कियों की परेड होती है। इस दौरान वो टॉपेस होकर चलती हैं। जो लड़कियां इस परेड में नहीं आती है उन्हें कठोर सजा दी जाती है। यहीं से राजा अपनी पसंद की लड़की का चुनाव करते हैं।
राजा ने बदला था देश का नाम
राजा ने एक बार अपने बर्थडे के मौके पर देश का नाम ही बदल दिया था। उन्होंने इसका नाम Swaziland से बदलकर eSwatini कर दिया था। हालांकि, आज भी ज्यादातर लोग इसे Swaziland के नाम से ही जानते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजा के पास 1434 करोड़ की सम्पत्ति है। उनके पास प्राइवेट जेट्स और खुद के एयरपोर्ट भी हैं।