Himachal Polls 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की फतेहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कृपाल परमार को फोन कर चुनाव से हट जाने को कहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा से निष्कासित कृपाल परमार को कहा कि आप चुनाव से हट जाएं, मैं कुछ नहीं सुनूंगा। पीएम मोदी और कृपाल परमार की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है|
वीडियो में PM नरेंद्र मोदी निर्दलीय उम्मीदवार कृपाल परमार को यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वे (कृपाल परमार) चुनाव प्रचार करना बंद कर दें| 'चुनाव से तुम (कृपाल परमार) हट जाओ, मैं कुछ नहीं सुनूंगा'..| वहीं, कृपाल परमार ने कहा कि जेपी नड्डा (भाजपा अध्यक्ष) ने मुझे बहुत जलील किया है ।
दरअसल, कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से कृपाल परमार को टिकट नहीं मिला तो वह मैदान में निर्दलीय उतर गए| भाजपा ने सोमवार (31 अक्टूबर 2022 ) को 5 नेताओं (कृपाल परमार , पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, पूर्व विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान और पूर्व विधायक केएल ठाकुर को) अगले 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसके बाद पीएम मोदी ने 5 नवंबर को निर्दली उम्मीदवार को फोन कर कर कहा कि चुनाव मत लड़ो|
पीएम मोदी ने शनिवार को कृपाल परमार को फोन कर कर कहा कि,'' चुनाव मत लड़ो...मैं कुछ नहीं सुनूंगा, मेरा तुम पर हक है न... मैं कुछ नहीं सुनूंगा। परमार ने कहा- हक तो मेरा भी है..., PM मोदी ने कहा- मेरा तुम पर हक है, ये नहीं चलेगा।
परमार ने कहा- मोदी जी, नड्डा जी ने मुझे जलील किया है पंद्रह साल। मोदी ने कहा-, मैंने जो तुम्हें फोन किया है, उस फोन की कीमत कम मत आंकना। परमार ने कहा- कम नहीं है, यह मेरे लिए भगवान का आदेश है। मोदी ने कहा- यह आदेश पूरा कर दो .... बाकी जिम्मेदारी मेरी।
परमार ने कहा- मोदी जी, अगर दो दिन पहले हो जाता।
विरोध दल इस वीडियो के जरिए बीजेपी को जमकर घेर रहे हैं| कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कृपाल परमार का एक वीडियो शेयर किया है| बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम रमेश की कुर्सी और सरकार बचाने के लिए देश के प्रधानमंत्री,गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश राज्य मंत्री, खेल मंत्री, मुख्यमंत्री सारे काम धाम छोड़ मैदान में उतरे हुए, फिर भी बीजेपी की हार को अब रोक पाना असंभव है|
वहीं कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि क्या दिन आ गए है, भारत के प्रधानमंत्री हिमाचल में बागी BJP नेताओं को खुद फ़ोन लगाकर कह रहे है ‘चुनाव से हट जाओ, मैं कुछ नहीं सुनूंगा’| हार निश्चित है, डर साफ झलक रहा है|