मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हमीरपुर के सिटी फॉरेस्ट में प्रेमी-युगल को पकड़ा: प्रेमी के सामने लड़की के साथ दरिंदगी...निर्वस्त्र कर डंडों व बेल्ट से पीटा, पैसे भी मांगे

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ युवकों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया.. उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की| जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया प…

हमीरपुर के सिटी फॉरेस्ट में प्रेमी-युगल को पकड़ा: प्रेमी के सामने लड़की के साथ दरिंदगी...निर्वस्त्र कर डंडों व बेल्ट से पीटा, पैसे भी मांगे
हमीरपुर के सिटी फॉरेस्ट में प्रेमी-युगल को पकड़ा: प्रेमी के सामने लड़की के साथ दरिंदगी...निर्वस्त्र कर डंडों व बेल्ट से पीटा, पैसे भी मांगे | फ़ोटो: TVL News

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ युवकों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाया.. उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की| जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो में 6-7 युवकों ने एक छात्रा को निर्वस्त्र कर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी|  वायरल वीडियो हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट इलाके का बताया जा रहा है| हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग समेत 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है|



हमीरपुर में सिटी फॉरेस्ट में लड़की एक युवक के साथ घूमने गई थी। जहां युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद लड़के और लड़की की डंडे और बेल्ट से पिटाई की। साथ ही लड़की के कपड़े उतार दिए। युवकों ने प्रेमी-युगल से रुपए की भी मांग की। वही युवती के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सर्कल ऑफिसर ने लड़की से गैंगरेप की वारदात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखने वाली युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल अभी पड़ताल में गैंगरेप की बात सामने नहीं आई है।



पुलिस के मुताबिक,'  16 अगस्त को एक लड़की लड़के के साथ सिटी फॉरेस्ट घूमने गई थी| कुछ युवकों ने लड़का और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति देख लिया, इसके बाद आरोपी युवकों ने लड़की को निवस्त्र कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की और पैसों की भी मांग की| 



लड़की के कपड़े उतारकर उसके साथ अश्लीलता करते हुए हैवानियत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया| वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया| वायरल वीडियो के आधार पर तीन लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया है। बाद में दो अन्य की भी पहचान कर हिरासत में लिया गया| इसमें अरविंद उर्फ कमल निषाद व एक नाबालिग शामिल है| कुल पांच लोगों को पुलिस देर रात तक हिरासत में ले चुकी है..अन्य को पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पकड़ा जाएगा।



हमीरपूर सदर के सर्कल ऑफिसर रवि प्रकाश ने बताया कि,''  हमें जनता के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लड़का और लड़की सिटी फॉरेस्ट इलाके में आपत्तिजनक स्थिति में थे जिसकी सूचना ग्रामीणों को मिली जिसके बाद 3-4 गांव के लोग और 2-3 लड़के वहां पहुंचे| लड़कों ने उस लड़की के साथ मारपीट और रुपए की मांग की और बदतमीज़ी की। वीडियो के द्वारा 3 लोगों की पहचान कर हिरासत में लिया है। वीडियो देखने से और पूछताछ में लड़की के साथ छेड़खानी और निर्वस्त्र करने की घटना सामने आई है, सामूहिक बलात्कार की नहीं|



सदर कोतवाली पुलिस ने बताया ,''6 में से 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें 42 वर्षीय कन्हैया शर्मा, 18 वर्षीय प्रीतम शर्मा और 17 वर्षीय मोहम्मद फैजल हैं। इसके अलावा अरविंद उर्फ कमल निषाद व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है| सभी गौरा देवी के रहने वाले हैं। फिलहाल'  पीड़ित लड़की और उसके दोस्त का अबतक पता नहीं चल सका है कि पीड़ित लड़की कौन थी और कहां की रहने वाली थी| लडकी के बयान के बाद ही पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ या नहीं|नेबयान दर्ज करा ने के लिए  पुलिस अब लड़की और उसके दोस्त की तलाश में जुटी हुई है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।