मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VHP के विरोध की धमकी के बाद गुरुग्राम में 17 सितंबर को होने वाला कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो 'रद्द'

नई दिल्ली: स्टैंडटप कॉमेडियन कुणाल कामरा का गुरुग्राम में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के विरोध के चलते यह शो रद्द किया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवा…

VHP के विरोध की धमकी के बाद गुरुग्राम में 17 सितंबर को होने वाला कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो 'रद्द'
VHP के विरोध की धमकी के बाद गुरुग्राम में 17 सितंबर को होने वाला कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो 'रद्द' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: स्टैंडटप कॉमेडियन कुणाल कामरा का गुरुग्राम में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के विरोध के चलते यह शो रद्द किया गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने शुक्रवार को गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर को एक पत्र सौंपा था जिसमें 17 सितंबर को शहर में होने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा के एक शो को रद्द करने के लिए कहा गया था। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के विरोध करने के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द कर दिया|



विश्व हिंदू परिषद ने सितम्बर 9, 2022 को गुरुग्राम के उपायुक्त को इस महीने की 17 तारीख को गुरुग्राम में होने वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को रद्द करने के लिए एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया है कि वह हिंदू देवताओं पर मजाक करते हैं जिससे जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है।



कुणाल कामरा गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित स्टूडियो एक्सो बार में परफॉर्म करने वाले थे।  रिपोर्ट के अनुसार, दो दक्षिणपंथी संगठनों के कुछ सदस्यों ने बुधवार 7 सितम्बर , 2022 को '''Studio Xo Bar '''का दौरा किया था और प्रबंधन से इस आयोजन को खत्म करने को कहा था। रिपोर्ट के अनुसार,''क्लब ने शो को रद्द करने का फैसला किया है|



विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा था,''कुनाल कामरा नाम का एक कलाकार Studioxo Bar, Sector 29, गुरुग्राम में दिनांक 17.09.2022 को एक शो आयोजित कर रहा है। यह व्यक्ति अपने शो में हिन्दू देवी व देवताओं का मजाक उडाता है। जिसके कारण इस पर इससे पहले भी मुकदमा दर्ज है। इसलिए इस शो के कारण गुरूग्राम में तनाव उत्पन्न हो सकता है इसलिए आपसे निवेदन है कि इस शो को तुरन्त प्रभाव से रदद/कैन्सिल करने की कृपा करें अन्यथा विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता इस शो का विरोध एवं प्रदर्शन करेगें।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।