Time:
Login Register

गोरखपुर में मर्डर: सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

By tvlnews June 24, 2022
गोरखपुर में मर्डर: सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में शुक्रवार सुबह सब्जी विक्रेता राजेंद्र दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई| बड़हलगंज थाना क्षेत्र के शनिचरा निवासी राजेश दुबे सब्जी बेचने का काम करता है|  शुक्रवार की सुबह व सब्जी लेने के लिए मंडी में गया हुआ था|



मंडी से सब्जी लेकर वह अपने दो पहिया वाहन से घर जा रहा था| तभी रास्ते में पार्वती स्थान के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी|गोली उनके सीने में लगकर आरपार हो गई। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद कछार क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



गोरखपुर के SSP के विपिन टाडा ने कहा,''बड़हलगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की सूचना मिली। व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष है,पूर्व में यह हत्या के मामले में जेल जा चुका है। व्यक्ति के परिजनों से संपर्क किया गया है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं जिसके आधार पर जांच की जा रही है|



You May Also Like