गोरखपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली कर बीजेपी पर हमला बोला| रैली के दौरान ही प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणांए भी की हैं | प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए हर साल 3 सिलेंडर मुफ्त, सरकारी बसों में यात्रा फ्री और आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए 10,000 रू/माह के मानदेय की घोषणा की।
प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से जुड़ी कई घोषणाएं की| प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से प्रियंका गांधी ने लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया माफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों पर बात की| प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के आवागमन को सुचारू बनाने के लिए फ़्री बस सेवा उपलब्ध कराने का वादा किया है|
प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे|
अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने आठ प्रतिज्ञा घोषित की। इनमें महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी और किसानों को धान-गेहूं का मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल करने की बात है। गन्ना मूल्य का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने से लेकर किसानों का कर्जा माफ, बिजली का दाम आधा करने तक की बात है। लड़कियों को इंटर पास करने पर स्मार्ट फोन और ग्रेजुएशन करने पर स्कूटी देने का भी वादा किया है। मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा।
खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है
प्रियंका गांधी ने कहा कि ,''आज किसान प्रताड़ित है त्रस्त है, उनकी बिल्कुल नहीं सुनी जा रही है |योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। जहां लोग संघर्ष कर रहे हैं और जहां मदद की जरुरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है।
खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है। जब मैंने मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था. न वहां सरकारी मदद थी, न गैस सिलेंडर था , था तो सिर्फ उस किसान का रोता हुआ परिवार| कोरोना मेंं जिनके भी रोजगार खत्म हुए, लेकिन उनके लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाये|
सारी संपत्तियां बेच डाली है। कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना के दिया। 70 सालों की मेहनत भाजपा ने 7 सालों में गंवा दी है। कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थी, उनको सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने बंद करवाई हैं। तीन युवा हर रोज बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं।
अमित शाह पर साधा निशाना
प्रियंका गांधी ने कहा कि,''अमित शाह कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़न पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है। लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये|
नदियों में लाशें बह रही थी, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं आई
प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएगी तो वो राजनीति को बदल देंगी| जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते,, हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं। नदियों में लाशें बह रही थी, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं आई|
जिनका रोजगार छीना है,,, उनको कोई सरकारी मदद नहीं दी गई लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने का सपना दिखाया गया था लेकिन पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों ने मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है।