गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों (पीएसी के जवान) पर रविवार देर शाम धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया। इससे सिपाहियों को गंभीर चोटें आईं हैं। घालयों को गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी किसी भी हाल में गोरखनाथ मंदिर परिसर में घुसना चाहता था, लेकिन एक सिपाही ने धर दबोचा। मंदिर के मुख्य द्वार के पास ही एक बैग मिला है। बैग से धारदार हथियार, पैन ड्राइव, लैपटॉप मिला है। एक पैन कार्ड भी मिला है, जिस पर अहमद मुर्तजा अब्बासी नाम लिखा है। फिलहाल, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए अहमद मुर्तजा अब्बासी ने आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। आरोपी खुद को गोरखपुर का निवासी बता रहा है, लेकिन पुलिस पता लगा रही है कि वह वास्तव में कहां का रहने वाला है? धारदार हथियार के साथ गोरखनाथ मंदिर आने का मकसद क्या था?| आरोपित गोरखपुर का रहने वाला है। उसका नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी और वह केमिकल इंजीनियर बताया जा रहा है। हमले के पीछे अहमद की मंशा क्या थी? इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस शहर के अब्बासी नर्सिंग होम में आरोपी के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।
रविवार की शाम युवक मुर्तजा ने मंदिर में जबरन घुसने का प्रयास किया। सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवानों को शक हुआ तो उसे रोका। युवक ने गमछे में बांका लपेटकर रखा था। उसने बांका निकालकर जवानों पर हमला कर दिया। हमले में पीएसी के 2 जवान घायल हुए हैं। उनके पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर के कर्मचारियों और भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा है।
गोरखनाथ मंदिर में हुई घटना पर गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने कहा,''एक अभियुक्त ने कल गोरखनाथ पर हमला करने का प्रयास किया। जिसे पुलिसकर्मियों ने नाकाम कर दिया। 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, अभियुक्त को भी चोटें आईं हैं। IPC-307 और अन्य धाराओं में मामला दर्ज़ कर गिरफ़्तारी की गई|
एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि आरोपी से बरामद मोबाइल और लेपटॉप को खंगाला जा रहा है। जांच की कमान अब ATS ने संभाल ली है। युवक के घर और उसके कमरे की ATS तलाशी ले रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाने के ठीक सामने मंदिर का मुख्य द्वार है। सिपाही गोपाल गौड़ और अनिल पासवान सुरक्षा में तैनात थे। शाम सवा सात बजे के करीब सिपाहियों ने मंदिर परिसर में घुसने से पहले एक युवक को जांच के लिए रोका तो वह हमलावर हो गया। पहले सिपाहियों से हथियार छीनने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस पर आरोपी ने धारदार हथियार (बांका) से हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही संभल पाते, इससे पहले ही हमलावर ने सिपाहियों के पैर व शरीर के दूसरों हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। सिपाही लहुलूहान होकर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर जाने लगा।
हमलावर आगे बढ़ा तो सिपाही अनुराग और एलआईयू के अनिल सामने आ गए। हमलावर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। आरोपी ने इन दोनों को धारदार हथियार से मारने का प्रयास किया। हमलावर किसी भी तरह से मंदिर परिसर के भीतरी हिस्से में जाना चाहता था। मुख्य द्वार के पहले बैरियर तक पहुंच गया था, तभी सिपाही अनुराग राजपूत ने साहस दिखाया और आगे आकर हमलावर को धर दबोचा।बताया जा रहा है वह रविवार की सुबह मुंबई से गोरखपुर आया था। उसके पास से धारदार हथियार व लैपटॉप भी बरामद हुआ है। घायल जवानों को गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैग से लैपटॉप, पैन ड्राइव व पैन कार्ड बरामद
एक डंडे से हमलावर के हाथ पर मारा और बांका गिरा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और सभी ने आरोपी हमलावर को पीट दिया। इससे हमलावर को चोटें आईं हैं। हमलावर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से ही एक बैग बरामद किया गया है। बैग से लैपटॉप, पैन ड्राइव व पैन कार्ड बरामद हुआ है।
हमलावर के पास से इंडिगो एयरलाइंस का टिकट भी मिला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हमलावर अहमद मुर्तजा अब्बासी के पास से एक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का टिकट भी मिला है। उसने पुलिस को बताया कि वह सिविल लाइंस गोरखपुर में कार्मल स्कूल के बगल में रहता है। उसकी शादी हुई थी। वह अलीगढ़ से पढ़ाई पूरी कराने के बाद मुंबई में केमिकल इंजीनियर की जॉब करता था, लेकिन अक्टूबर 2022 में उसकी नौकरी छूट गई थी।
इसके बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी। इससे अवसाद में रहता था। उसका कहना है कि वह कई रातों से सो नहीं पाया था। परेशान चल रहा था। चाहता था कि कोई उसे गोली मार दे। इस लिए उसने पुलिस वालों पर हमला किया।