Time:
Login Register

UP: गोरखपुर में व्यापारी के बेटे का अपहरण, बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती

By tvlnews July 27, 2020
UP: गोरखपुर में व्यापारी के बेटे का अपहरण, बदमाशों ने मांगी एक करोड़ की फिरौती

गोरखपुर: प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तमाम सख्ती के बाद अब प्रदेश में अपहरण उद्योग एक बार फिर पनप रहा है। कानपुर और गोंडा के बाद अब गोरखपुर में अपहरण की घटना से खलबली मची है।



कानपुर और गोंडा के बाद गोरखपुर में भी एक छात्र को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती बदमाशों ने मांगी। किराना दुकान चलाने वाले के साथ ही जमीन के कारोबार से भी जुड़े हैं पिता| पिपराइच पुलिस क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को लगाया गया।




पिपराइच इलाके के जंगल क्षेत्र धारी टोला मिश्रौलिया से रविवार को पांचवी के छात्र बलराम गुप्त को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है| रविवार शाम 5:00 बजे परिजनों की सूचना देने के बाद बच्चे की तलाश पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है। मामले में जंगल दूषण से मुर्गा कारोबारी मोबाइल सिम बेचने वाले दुकानदार और एक प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।




पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव निवासी 14 वर्ष के बलराम गुप्ता को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई है। रविवार दोपहर बाद उसके घर पर फिरौती का फोन आने के बाद पुलिस, क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ टीम को भी लगाया गया है। जंगल धूसड़ से एक मुर्गा कारोबारी, मोबाइल सिम बेचने वाला दुकानदार और एक प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। इसके अलावा बलराम के साथ खेलने वाले दोस्तों से भी बात कर जानकारी ली गई है।











You May Also Like