Gonda News: पुलिस का अमानवीय कृत्य आया सामने, लड़की का शव ठेलिया से भिजवाया अस्पताल, पीछे से पीड़ित पिता लगा रहा धक्का, वीडियो वायरल
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां गोंडा की मित्र पुलिस एक बार से फिर से सुर्खियों में है गोंडा के करनैलगंज पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है जिसमें बेटी की मौत पर पुलिस वालों ने एक ठेलिया पर उसके शव को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Gonda News: पुलिस का अमानवीय कृत्य आया सामने, लड़की का शव ठेलिया से भिजवाया अस्पताल, पीछे से पीड़ित पिता लगा रहा धक्का, वीडियो वायरल | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां गोंडा की मित्र पुलिस एक बार से फिर से सुर्खियों में है गोंडा के करनैलगंज पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है जिसमें बेटी की मौत पर पुलिस वालों ने एक ठेलिया पर उसके शव को रखवाकर 03 किलोमीटर तक भेजवाया गया जिसमें उसका पिता शव को ठेले पर धक्का लगा रहा है और परिवार का एक सदस्य ठेका चला रहा है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों की अमानवीय कृत्य से अब पुलिस विभाग के संसाधनों पर बड़ा सवाल उठ रहा है। पुलिस के संसाधनों पर सवालिया निशान लगा रहा है ऐसे में जब पुलिस विभाग के पास शव वाहन पहले से मौजूद है जो ऐसी ही घटना में प्रयोग लाने के लिए पुलिस विभाग को दिया गया।
जिले के करनैलगंज थाने की पुलिस विभाग के कर्मचारियों की अमानवीय कृत्य से पुलिस विभाग के संसाधनों पर बड़ा सवाल उठ रहा है। जी हां पूरी घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सोनवार गडरियनपुरवा की है जहां आज सुबह एक 17 वर्षीय बालिका का शव तालाब में तैरते हुए मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची ने मृतका के शव को ठेलिये पर लदवा कर 3 किलोमीटर दूर कर्नलगंज थाने पर भिजवा दिया।
छोटी सी टेलिया पर शव को रखकर जिस तरह से भिजवाया गया हुआ वह अमानवीय कृत्य है शव के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है नहीं जिस तरह से ठेला चालक आगे से ठेलिये चला रहा था और पीछे से मृतका का पिता धक्का लगा रहा था यह पूरा वीडियो पुलिस के संसाधनों पर सवालिया निशान लगा रहा है ऐसे में जब पुलिस विभाग के पास शव वाहन पहले से मौजूद है जो ऐसी ही घटना में प्रयोग लाने के लिए पुलिस विभाग को दिया गया है मृतका के पिता ने भी बताया कि पुलिस वालों के कर्मचारियों ने ही उनसे शव को ठेलिये पर लादकर और ठेलिये को 3 किलोमीटर दूर करनैलगंज ले जाने के लिए कहा था बीती रात से बेटी गायब थी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।