गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथाइटहिया गांव में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से झुलस गई।
झुलसी लड़कियों को सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। वहीं मृतका का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बेटियां का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के भरथाइटहिया गांव निवासी ननके यादव की पत्नी सुशीला देवी और दो पुत्रियां लीलावती व मंजू देवी घर के सामने खेत में धान की रोपाई कर रही थी। अचानक आकाशीय बिजली चपेट में आने से तीनों झुलस गई।
परिजन ग्रामीणों की सहायता से घायल मां और दोनों बेटियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार ले गये। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।