गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना उमरी बेगमगंज में नवरात्र पर्व पर स्नेचर महिला पकड़ ली गई। थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने माँ बाराही देवी मंदिर में चेन स्नेचिंग करती 1 महिला को गिरफ्तार किया| चेन स्नेचर महिला के कब्जे से स्नेचिंग की गई सोने की चेन बरामद की गई।
थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने चैन स्नैचिग करने वाली शातिर आरोपी महिला श्याम पियारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्नैचिंग की गई एक अदद सोने की चैन बरामद किया गया।
अभियुक्ता श्याम पियारी ने थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अंतर्गत मां बाराही देवी मंदिर में दर्शन करने आए वादी संत कुमार सोनी की पत्नी के गले से चेन स्नेचिंग कर ली थी। जानकारी होने पर वादी ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी जिस पर थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को माँ बाराही देवी मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।
संत कुमार सोनी की तहरीर पर थाना उमरी बेगमगंज में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान श्याम पियारी पत्नी दलारे निवासी बोहिया थाना खोडार के रूप में हुई है|
सीओ तरबगंज ने बताया,''थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने माँ बाराही देवी मंदिर में चैन स्नेचिंग करती 1 महिला को किया गिरफ्तार| महिला के कब्जे से स्नेचिंग की गई 1 सोने की चैन बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा गया|
तारबगंज