Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गोंडा: चुनावी रंजिश में 2 लोगों को मारी गोली, एक युवक लखनऊ रेफर, पूर्व प्रधान पर गोली मारने का आरोप

  • by: news desk
  • 10 May, 2021
गोंडा: चुनावी रंजिश में 2 लोगों को मारी गोली, एक युवक लखनऊ रेफर, पूर्व प्रधान पर गोली मारने का आरोप

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चुनावी रंजिश में 2 लोगों को मारी गोली|  महिला प्रधान के समर्थक को मारी गोली| पीड़ित राजेन्द्र तिवारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया लखनऊ रेफर| दूसरे युवक को भी लगे छर्रे अस्पताल में भर्ती| पूर्व प्रधान भुवनेश्वर दूबे पर गोली मारने का आरोप| जमानत पर रिहा पूर्व प्रधान ने चुनावी रंजिश में मारी गोली| एसपी के आदेश पर केस दर्ज पुलिस कार्रवाई में जुटी|




पुलिस अधीक्षक ने कहा,''आरोपी के जमानत की निरस्तीकरण की होगी कार्रवाई | पुराने मामलों में भी पूर्व प्रधान पर पुलिस कसेगी शिकंजा| नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया गाँव की घटना।




रविवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने 2 युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलिया ग्राम पंचायत में चुनावी रंजिश में गोली चली जिसमें गांव के ही राजेन्द्र तिवारी को गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल  हो गया।



जानकारी पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। तनाव को देखते हुए सुरक्षा लगा दी गई है। आरोपी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर दुबे को पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि राजेंद्र तिवारी जो बब्बू दुबे के समर्थक हैं। प्रधानी चुनाव में इस बार उषा देवी पत्नी स्वर्गीय बब्बू दुबे प्रधान चुनी गई हैं। किसी बात को लेकर राजेंद्र तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि भुनेश्वर दुबे की कहासुनी हो गई। इसे लेकर गोली चल गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। आरोपी भुनेश्वर दत्त दुबे की पुलिस तलाश की जा रही है।


रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन