गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी ने क्षेत्र के 2 लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। SDM ने लेखपाल व प्रभारी रजिस्ट्रार कानूनगो राम यादव और लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ कार्यों में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की है।
कर्नलगंज SDM ने कार्यों में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार के आरोप में राम यादव और राघवेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया| उप जिला अधिकारी ने बताया कि,'' इनके द्वारा किया गया काम कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके सभी लापरवाह व भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी दी गई है।