Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गोंडा ट्रिपल मर्डर: एडीजी ,डीआईजी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का किया मुआयना, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

  • by: news desk
  • 26 November, 2021
गोंडा ट्रिपल मर्डर: एडीजी ,डीआईजी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का किया मुआयना, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गोंडा: गोंडा ट्रिपल मर्डर का मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 24 नवंबर की देर शाम ट्रिपल मर्डर मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी जोन गोरखपुर| एडीजी अखिल कुमार ने घटना स्थल का किया निरीक्षण|  ट्रिपल मर्डर घटना को लेकर एडीजी, डीआईजी,एसपी, सहित आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है| ट्रिपल मर्डर में फरार चल रहे आरोपी अशोक पर इनाम 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है| इसकी घोषणा एडीजी जोन गोरखपुर ने की है|



गोंडा के जिले नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ट्रिपल मर्डर से संबंधित अभियुक्त अशोक पुत्र रामहेत निवासी धानीखेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव की गिरफ्तारी हेतु  अखिल कुमार द्वारा ₹1,00,000/- का इनाम घोषित किया गया है| जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा|



गोंडा के जिले नगर कोतवाली के इमिलिया गुरुदयाल के शिवनगर में 24 नवंबर की देर शाम रेलकर्मी अशोक ने पति- पत्नी व एक बेटी की धारदार हथियार से घर के अंदर निर्मम हत्या कर दी थी, जबकि हमले में छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी| छोटी बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया था।  गंभीर रूप से घायल छोटी बेटी का लखनऊ में चल रहा है इलाज।



ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपी का पता बताने वालों को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है| आरोपी की पहचान अशोक पुत्र राम हेतु निवासी धानीखेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव के रूप में हुई है| पुलिस के मुताबिक आरोपी सिरफिरा आशिक है| तिहरे हत्याकांड के आरोपित की तलाश में गोंडा जिले के कई थानों के फोर्स ने छापेमारी की। हालांकि, आरोपित हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसकी बहन का मोबाइल फोन कब्जे में लिया है।



उन्नाव निवासी रामहेत पासी का 27 वर्षीय बेटा अशोक कुमार उर्फ गोविंद रेलवे में गोंडा में कार्यरत है। बुधवार देर शाम अशोक ने नगर कोतवाली के इमिलिया गुरुदयाल के शिवनगर निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी सपना उर्फ शिंपा की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी। जबकि उपासना गंभीर घायल है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करवाते हुए उसकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर जारी कर दी और आरोपी पर 1 लाख की इनाम की घोषणा भी कर दी है|



शादी से मना करने पर आशिक ने घटना को अंजाम दिया

मृतक लड़की का प्रेमी से संबंध था| प्रेमी लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी अलग कहीं तय कर दी थी| यह बात जानकर युवक नाराज हो गया, इसके बाद युवक लगातार प्रेमिका के परिवार वालों को शादी करने के लिए लगातार धमकियां दे रहा था, लेकिन परिवार वाले शादी करने से मना कर रहे थे |इसी वजह से प्रेमी ने नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है|




जान से मारने की दे रहा था धमकी

इस घटना पर लड़की की भाभी ने बताया था कि बहुत पहले से हमारी ननद का मैटर चल रहा था| उसके बाद लड़का धमकियां दे रहा था, लेकिन ननद शादी के लिए मना कर रही थी| सास-ससुर ने उसकी शादी कहीं और तय की थी| तभी से वह लड़का फोन कर रहा था और सास-ससुर को मारने की धमकी दे रहा था|



आरोपी अभी भी फरार

गोंडा में मां-बेटी व पिता को हत्या के 40 घंटे बाद भी आरोपित अशोक कुमार पुलिस की पकड़ से दूर है|  रिटायर्ड रेल कर्मी के साथ उनकी पत्नी तथा बेटी की हत्या का आरोपित अशोक कुमार अभी भी फरार है। उसको पकडऩे के लिए पुलिस बीते 40 घंटे से कई ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी भी खाली है। 







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन