Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गोंडा तिहरे हत्याकांड में नया खुलासा: ट्रिपल मर्डर के आरोपी की बहन ने की थी वारदात में मदद, गिरफ़्तार

  • by: news desk
  • 01 December, 2021
गोंडा तिहरे हत्याकांड में नया खुलासा: ट्रिपल मर्डर के आरोपी की बहन ने की थी वारदात में मदद, गिरफ़्तार

गोंडा: गोंडा ट्रिपल मर्डर का मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में नया खुलासा|  गोंडा  के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में 24 नवंबर की देर शाम ट्रिपल हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार उर्फ गोविंद की छोटी बहन ने वारदात में मदद की थी| ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने पति,पत्नी और छोटी बहन अनीता के खाते में आरोपी ने 2 लाख किया था ट्रांसफर| पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार उर्फ गोविंद की छोटी बहन अनीता को अरेस्ट किया और बैंक अकाउंट सीज कर दिया है



पुलिस के मुताबिक अनीता को थी वारदात की जानकारी| अशोक के साथी शत्रुघ्न की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी| 1 लाख का इनामी आरोपी अशोक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर| 



24 नवंबर 2021 को  नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मो0 शिवनगर इमलिया गुरूदयाल में एक ही परिवार के तीन लोगो की हत्या की घटना घटित हुई थी जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज व पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा मय पुलिसबल के साथ तत्काल मौके पर पहुचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस की 12 टीमें गठित कर भिन्न-भिन्न जनपदों के लिए रवाना की गयी थी|  पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक को0नगर व गठित टीमों को यह निर्देश दिए गये थे कि घटना में हर बिन्दु पर गहनता से जांच किया जाए कि मुख्य अभियुक्त के अलावा अगर अन्य भी कोई सह अभियुक्त सम्मिलित हो तो उसके बारे में भी जानकारी कर प्रभावी कार्यवाही किया जाए। घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के द्वारा भी किया गया तथा उनके द्वारा भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये थे।



पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक को0नगर द्वारा घटना की गहनता से जॉच पड़ताल की गयी। विवेचना के दौरान षड़यन्त्र के रूप में प्रकाश में आयी अभियुक्ता अनीता पुत्री रामहेतु निवासी ग्राम गुलरिहा, थाना बिहार, जनपद उन्नाव के मोबाईल फोन के सी0डी0आर0 की गहनता से अवलोकन किया गया तो घटना से पूर्व अभियुक्ता द्वारा मुख्य अभियुक्त से काफी लम्बी-2 अवधि तक वार्ता किया गया है। तथा अभियुक्ता के बैंक एकाउन्ट व अऩ्य प्रपत्रो की जाँच किया गया तो घटना के पूर्व करीब 15 दिनो के अन्दर मुख्य अभियुक्त द्वारा विभिन्न तिथियों में करीब 2,00,000 रूपये अभियुक्ता अनीता के खाते में भेजा गया है। जिसकी गहनता से जाँच किया गया तो अभियुक्ता का अपराधिक षड़यन्त्र में शामिल होने का पर्याप्त साक्ष्य  प्राप्त हुआ। 



पूछताछ के दौरान अभियुक्ता अऩीता द्वारा यह बताया गया, कि मैं अशोक कुमार (मुख्य अभियुक्त) की सगी बहन हूँ । अशोक कुमार जिस लड़की की हत्या किया है उस लड़की से वह बहुत प्यार करता था तथा उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की व उसके परिवार वाले शादी करने से मना कर दिए थे जिससे वह काफी परेशान रहता था तथा उसने मुझसे लड़की व उसके पूरे परिवार की हत्या करने की बात बतायी थी जिसकी प्लानिंग वह काफी दिनों से कर रहा था| उसकी जानकारी हमे पहले से ही थी तथा अशोक कुमार की जमानत करा लेने की बात भी उससे बतायी थी। 



पुलिस अधीक्षक ने बताया,'' अऩीता ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए घटना के षड़यन्त्र में व मुख्य अभियुक्त को सहयोग देने में पूर्ण रूप से सम्मिलित रहने की बात बतायी है। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज अभियुक्ता अनीता को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मुख्य अभियुक्त अशोक कुमार की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 व अन्य गठित पुलिस टीमों द्वारा उसके मिलने वाले सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है तथा कई अन्य टीमें भिन्न-भिन्न प्रान्त/जनपदों में भी दबिश दे रहीं है।  





24 नवंबर की शाम प्रेमी ने प्रेमिका सहित तीन लोगों को उतारा था मौत के घाट

प्रेमिका सपना के पिता देवी प्रसाद ने उसकी सादी कहीं और तय कर दी थी। जिससे अशोक भड़क गया। वह बुधवार शाम (24 नवंबर 2021) तलवार लेकर सपना के घर में घुस गया। फिर उसने  रिटायर्ड रेलकर्मी देवी प्रसाद, पार्वती, सपना उर्फ शिंपा और उपासना को काट डाला। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी उपासना की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया था। आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।




सपना का अशोक से संबंध था| प्रेमी अशोक लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उसकी शादी अलग कहीं तय कर दी थी| यह बात जानकर युवक नाराज हो गया, इसके बाद युवक लगातार प्रेमिका के परिवार वालों को शादी करने के लिए लगातार धमकियां दे रहा था, लेकिन परिवार वाले शादी करने से मना कर रहे थे |इसी वजह से प्रेमी ने नाराज होकर इस घटना को अंजाम दिया है|




हत्याकांड में फरार आरोपी पर एक लाख का इनाम 

ट्रिपल मर्डर के आरोपी अशोक कुमार पर इनाम की रकम को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। वह रेलवे कर्मचारी है। ऐसे में पुलिस को शक है कि कहीं वह दूर भागकर न निकल जाए। इसीलिए दूसरी एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। शुक्रवार (26 नवंबर 2021) को एडीजी अखिल कुमार ने बताया,''ट्रिपल मर्डर मामले में फरार आरोपी पर घोषित इनाम की राशि 50 हज़ार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है| जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा| 




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन