Time:
Login Register

Gonda News: वोडाफोन टावर में हुई चोरी की घटना का खुलासा, 4 गिरफ्तार

By tvlnews November 8, 2023
Gonda News: वोडाफोन टावर में हुई चोरी की घटना का खुलासा, 4 गिरफ्तार

 गोंडा: गोंडा के धानेपुर क्षेत्र स्थित वोडाफोन टावर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आज बुधवार को खुलासा कर दिया है| धानेपुर पुलिस ने चोरी की घटना शामिल में 4 शातिर चोरों गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से वोडाफोन टावर से चोरी हुई 7 टावर बैट्री व वारदात में शामिल 1 पिकअप बरामद हुआ है|



धानेपुर क्षेत्र के नौव्वा गांव स्थित वोडाफोन के मोबाइल टावर से 24 अक्टूबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली थी। सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह की शिकायत पर धानेपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।



पुलिस द्वारा आज बुधवार (08 November, 2023) को सुरागरसी- पतारसी कर वोडाफोन टावर में चोरी करने के 4 आरोपी अभियुक्तों- मो0 इमरान,; शाकिर; आरिफ व शमशेर उर्फ चूहा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 07 अदद टावर बैट्री व 01 अदद पिकअप बरामद किया गया। 



पुलिस ने बताया कि , गिरफ्तार चोरों द्वारा नौव्वा गांव स्थित वोडाफोन टावर से बैट्री चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में सुरक्षा अधिकारी द्वारा थाना धानेपुर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।




गिरफ्तार आरोपी

1. मो0 इमरान पुत्र मो0 असलम, निवासी नई बाजार थाना करनैलगंज 

2. शाकिर पुत्र जमीर अहमद, निवासी ठेकेदारपुरवा थाना कौड़िया 

3. आरिफ पुत्र अकरम, निवासी चूंटीपुरवा मौजा विरवा थाना कौड़िया

4. शमशेर उर्फ चूहा पुत्र ननकऊ, निवासी ग्राम ठेकेदारपुरवा मौजा चैपुरवा थाना कौड़िया






You May Also Like