गोंडा: गोंडा पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में चलाई तबादला एक्सप्रेस| सात थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में एसपी ने किया फेरबदल......चार थानाध्यक्षों से छीना थाना का प्रभार|
जितेंद्र बहादुर सिंह, गोरखनाथ सरोज, इंद्रजीत यादव,प्रमोद कुमार सिंह से छीना थाने का प्रभार| एसपी पीआरओ रहे राकेश सिंह को छपिया, संतोष कुमार सरोज को तरबगंज, महेंद्र सिंह को खोण्डारे, बीएन सिंह को कटरा बाजार थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया|
वहीं छपिया थाना अध्यक्ष रहे संजय तोमर को धानेपुर थाना अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव