गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के देवरिया कला गांव में महिला ( 26 वर्षीय महिला) व उसकी दो बेटियों (एक वर्ष और 6 वर्ष ) की ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई थी| घटना की सूचना मिलते ही आईजी, पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था| वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया है| पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मृतक महिला के पति ने पूरी घटना को अंजाम दिया है| आरोपी पति गुड्डू उर्फ ओम प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है|
पुलिस ने बताया,''आज थाना खरगूपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम देवरिया कला में एक महिला व उसकी 02 पुत्रियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल फॉरसिक टीम, डॉग स्क्वाड, एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को मौके पर भेजा था तथा स्वंय भी पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ0 राकेश सिंह व जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर, एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को निर्देशित किया था।
पुलिस ने बताया,'''उक्त निर्देश के अनुक्रम थाना खरगपर पुलिस ने मात्र 03 घण्टे में घटना का सफल अनावरण करते हए घटना कारित करने वाले आरोपी पति/अभियक्त ओमप्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच व पूछताछ से ज्ञात हुआ कि मृतका व उसके पति के बीच काफी दिनों से आपसी अनबन चल रही थी कल दिनांक 30.09.2021 को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
मृतका के पति से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मुझे अपनी पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का शक था। जिसके चलते कल दिनांक 30.09.2021 को हम दोनो का झगड़ा हुआ था। उसी बात को लेकर मैने रात्रि में ही अपनी पत्नी व 02 पुत्रियों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
गोंडा DM ने बताया कि,'' जिले के थाना खरगूपुर अंतर्गत ग्राम देवरियाकला में ट्रिपल मर्डर की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। आईजी,एसपी, एसडीएम सदर व मैं स्वयं मौके पर पहुंचा हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक महिला उम्र लगभग 26 वर्ष व दो बच्चो उम्र 01 वर्ष और 06 वर्ष की निर्मम हत्या की घटना हुई है|