● आशाराम बापू आश्रम में लड़की की मिली लाश
● 3 दिन पहले हुई था लापता
● पुलिस ने आशाराम बापू आश्रम को किया सील
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित आशाराम बापू आश्रम में लापता किशोरी की लाश मिली| गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू के आश्रम के अंदर एक ऑल्टो कार में 12 वर्षीय लापता किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई| सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया है| मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है|
नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गाँव के पास स्तिथ आशाराम आश्रम के सामने के घर से लड़की 5 अप्रैल को पहले लापता हुई थी| 7/8 अप्रैल की रात में ऑल्टो कार में किशोरी का शव मिला| आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार में मिला शव| हत्याकर शव छिपाये जाने की आशंका| पुलिस आश्रम के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी लगभग पन्द्रह वर्षीय खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार मंगलवार से घर लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह तीन से चार बजे के बीच पुलिस ने आश्रम से शव बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि,''लडकी का पिता भी पिछले तीन वर्षों से रहस्मय तरीके से गायब हो गया है। पुलिस उसके बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव