गोंडा: गोंडा की थाना मोतीगंज पुलिस ने लालच देकर पुराने जेवर व बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ किया है| लालच देकर पुराने जेवर व बर्तन बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया| हेरा-फेरी का माल (कीमत लगभग 10 लाख) बरामद हुआ है|
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों महिलाएं झारखंड की हैं। इनकी पहचान रीना उर्फ पंडित चांदनी व अनीता निवासी कांटा टोली थाना, रांची के तौर पर हुई। इनके पास से जेवर, कुछ नए बर्तन, 4510 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल भी बरामद मिली है।