गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को फुलवारी पब्लिक स्कूल के प्रांगण मेंनवरात्र और दशहरा पर्व के उपलक्ष में डांडिया महोत्सव एवं फैंसी ड्रेस कम्टीशन ,विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर क्रांति कुमार सिंह एवं नीता सिंह जी ने नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया महोत्सव एवं फैंसी ड्रेस कम्टीशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्री नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चे के लिए फैंसी ड्रेस कॉन्पिटीशन रखा गया। जिसमें बच्चे राम जी लक्ष्मण जी सीता जी हनुमान जी एवं नव दुर्गा का रूप धारण कर विद्यालय आये थे। जिसमे आर्या अंजलि अभ्यास अदिति अन्या दिव्यांशु आराध्या सुहान कार्तिकेय अश्विन सानवी अनुराग ओज्स अदिति आदि रहे।
कक्षा एक से कक्षा आठ तक डांडिया महोत्सव में एंजेल कौष्ठी आराध्या अनन्या रितिका हमजा यशिका जया जानवी कृतिका अभिषेक अंशिका ने आदित्य अनुष्का अनुज दीपिका अनुष्का गौतम वैष्णवी प्रतिभा अराध्या अनिमेश आदि सम्मिलित रहे। जिस में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान विद्यालय की अध्यापक एवं अध्यापिका ने दिया| जिसमें प्रधानाचार्य अखिलेश दत्त पाठक, उप-प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा, ज्योति चौरसिया जया राय दिव्या सिंह चांदनी दुबे प्रीति पांडे ज्ञानेंद्र सिंह हर्षित वंदना सिंह के साथ विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती नीता सिंह एवं श्री क्रांति कुमार सिंह सम्मिलित रहे।