गोंडा: गोंडा के कर्नलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सीकरी डीहा गांव में 50 वर्षीय शख़्स का शव मिला| गांव के पास खेत के किनारे 50 वर्षीय शख़्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया| ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना सोमवार की कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सिकरी डीहा गांव का है। गांव निवासी 50 वर्षीय छीतन उर्फ छोटे लाल पुत्र सतई, जो मूकबधिर व्यक्ति थे, का शव गांव के पास एक खेत के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। जिस पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।