गोंडा: जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व अहिंसावाद के समर्थक महात्मा गांधी के जयंती पर चित्रगुप्त समाज के लोगो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया और इन महान महापुरुष को याद किया।
लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी ने राष्ट्र के लिए जो कार्य किया उसे आज पूरा देश याद कर रहा है जैसे हम 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं उसी प्रकार हम 2 अक्टूबर मनाते हैं। इन महान हस्तियों को देश हमेशा याद रखेगा।